Screenshot_20260427_145311_Gallery

काशीपुर कटोराताल रोड स्थित पुलिस चौकी के पीछे संचालित बिरयानी हाउस के बाहर पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यहां बिरयानी हाउस पर आने वाले ग्राहक अपने निजी वाहनों से पहुंचते हैं, लेकिन दुकान के पास पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के चलते वे अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर आवागमन बाधित होता है और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर खड़े वाहनों के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य राहगीर शामिल हैं। ऐसे में सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन और यातायात विभाग इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते हुए अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!