Screenshot_20260427_161122_WhatsApp

हल्द्वानी आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है, इसके अंतर्गत घर-घर जाकर संगणक व गणना टीम द्वारा भवन गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने मंडल वासियों से अपील करते हुए अवगत कराया कि
गणना कार्मिक उनके घरों पर आएंगे, उनके पास अपना सरकारी पहचान पत्र भी होगा। जिसे आप सत्यापित भी कर सकते हैं।उनके द्वारा घर घर जाकर आपसे(प्रत्येक घर से)कुछ जानकारी और कुछ सूचनाऐं ली जाएगी, उनके द्वारा ली जा रही सूचना को सभी लोग गणना टीम को अवश्य्य ही उपलब्ध कराएं। आयुक्त ने नागरिकों को अवगत कराते हुए कहा कि गणना के दौरान उनके भवन पर कुछ जगह मार्किंग भी गणना कार्मिक कर सकते है जिसमें कोई नंबर भी डाल सकते हैं तो उसमें कोई ऐसी स्थिति ना हो कि आप उसका विरोध करें और इसमें आपको भी पूरा-पूरा सहयोग करना आवश्यकीय है।
कुमाऊं आयुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जनगणना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी आदि लेनी हो तो,वह टॉल फ्री नंबर1855 जो प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कार्य करेगा, इसका पूरा लाभ लेते हुए, इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!