



जसपुर के ग्राम गढ़ीनेगी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक निकाय प्रकोष्ठ के सचिन बाठला ने नगर पंचायत गढ़ीनेगी के विकास हेतु लाखों रुपये की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं नैनीताल/ उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया। सचिन बाठला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं जनहितकारी नीतियों के चलते प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है, जिसका लाभ अब नगर पंचायत गढ़ीनेगी को भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत योजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क सड़को का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी और सांसद अजय भट्ट की दूरदर्शी सोच, विकासपरक नीति और जनकल्याण के प्रति समर्पित संकल्प के कारण गढ़ीनेगी नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। आने वाले समय में यह क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। सचिन बाठला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का काम कर रही है। गढ़ीनेगी में स्वीकृत सड़क निर्माण योजनाएं इसी संकल्प का जीवंत उदाहरण हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



