काशीपुर। चंपावत की घटना के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजाक के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सारिम सैफी ने कहा कि चंपावत की घटना ने देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा को आहत किया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की मांग है कि इस प्रकरण में संलिप्त हर व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, राजू छीना, शाह आलम, साहिल रज़ा, अनीस अंसारी, मुहम्मद आरिफ सैफी, मुहम्मद हनीफ, वसीम राजा, लवदीप सिंह, मुहम्मद फैजान, हैदर अली चौधरी सहित युवा कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



