Screenshot_20260508_211159_Gallery

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, कविनगर मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, किसान मोर्चा जिला प्रभारी विनीत चौहान एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह घुम्मन के निर्देशानुसार कविनगर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष विवेक शुक्ला की सहमति एवं संतुष्टि के उपरांत मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें संचित मिश्रा को किसान मोर्चा कविनगर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर संचित मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करती आई है। केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्थान, उनकी आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। संचित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान आज सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है, वहीं कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और सुविधाओं के विस्तार से खेती को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के किसानों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे प्रदेश का किसान वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सरकार की नीतियों से किसानों में उत्साह का माहौल है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं। संचित मिश्रा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसान मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण आज किसान खुशहाल है और देश का कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!