Screenshot_20260517_140321_WhatsApp

काशीपुर। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज महाराणा प्रताप चौक पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जब रसोई गैस सिलेंडर के दाम 400 रुपये हुआ करते थे, तब भारतीय जनता पार्टी के नेता गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतर आते थे और महंगाई के मुद्दे पर आंदोलन करते थे। लेकिन आज गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, फिर भी भाजपा के नेता पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिसका सीधा असर आम जनता, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। घरों में होने वाले सुख-दुख के कार्यक्रमों में भी लोगों को महंगाई की भारी मार झेलनी पड़ रही है।

जनता आर्थिक बोझ तले दबती जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से रसोई गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की। वहीं कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।

लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भी महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में महंगाई के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन को और तेज करेगी। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह,एड.हरीश कुमार सिंह, उत्तराखंड प्रदेश सचिव अरुण चौहान, मनोज जोशी,उमेश जोशी,ब्रह्मपाल,संदीप सहगल, सुभाष पाल, इंदूमान, जितेंद्र सरस्वती,प्रदीप जोशी, विधु शेखर शर्मा, टीका सिंह सैनी, सुशील भटनागर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉ.करण सिंह पाल, मंसूर अली मंसूरी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बड़े पेट्रोलियम दामों की निंदा की।

इस अवसर महेंद्र बेदी, सुरेंद्र बटला, विनोद होंडा, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, रामदेव शर्मा,शिवम शर्मा, गोपाल सैनी, जगदीश पाल, इलियास महागीर, शिवम उपाध्याय, घनानंद शर्मा, अजीता शर्मा, अनिल शर्मा, रियासत अली, राम किशोर सैनी, साबिर हुसैन, संजीव शर्मा, रंजना गुप्ता, सरीम सैफी, अकरम अली सैफी, जगदीश पनेरु, रवि डिंगरा, अक्षत मिड्ढा, हिमांशु गौरव, गौरव रस्तोगी, राकेश भगत, मंसूर मेफेयर, इलियास महागीर, हरदेव सिंह हैरी, प्रदीप जोशी, इदरीश अंसारी, अजीता शर्मा, घनानंद शर्मा, गुल्लू महागीर, रियासत अली, अफसर अली, महेंद्र बेदी, पंकज पंत, नजमी अंसारी, साबिर हुसैन, शाह आलम, मतलूब हुसैन, सरफराज पार्षद, शिवकुमार माली, शिवम जोशी, चौधरी, इरशाद,अज्जू खा, फिरोज हुसैन, सलमान सलमानी, अनीस अंसारी, विकल्प गुड़िया, विनोद होंडा, लवदीप, मजीद अली, सादिक हुसैन, अफसर अली, फैजान अंसारी,ओम शर्मा, फिरोज हुसैन, रामकिशोर सैनी, शाहरुख, शादब इकबाल, अरविंद शर्मा, जसपाल सिंह, वसीम राजा, शिवम शर्मा, नवदीप सिंह, अब्दुल समद, हरदेव सिंह हैरी, शाहरुख हुसैन, जसदीप सिंह, अभिषेक कुमार, मोनू, शाहरुख, नरेश पहलवान, शिव वाईकुमार माली, अब्दुल समद, हिमांशु गौरव, नरेश पहलवान, गुल्लू महावीर, गौरव रस्तोगी,नरेश पहलवान, राजेश सौदा, नरेश पाल, अमित टाक, महेश वरदान, रोहित खत्री, वसीम राजा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!