IMG-20260718-WA0043

काशीपुर, 18 जुलाई 2026। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर राधे हरि डिग्री कॉलेज में आरोहण सामाजिक संस्था एवं द हिमालय क्रू द्वारा छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा के साथ संयुक्त रूप से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जामुन, अमरूद, बेल, कचनार, गुलमोहर, नीम, अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन एवं विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज परिसर में विकसित की गई नर्सरी का भी अवलोकन संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा किया गया.तथा उसके संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की। साथ ही कॉलेज प्रबंधन की ओर से हमारी संस्था को पौधे भेंट स्वरूप में प्राप्त हुए.

इस अवसर पर आरोहण सामाजिक संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नीता पोखरिया, सचिव श्रीमती चित्रा बिष्ट, सदस्य श्रीमती दीपा बिष्ट एवं श्रीमती विपिन चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आरोहण संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीता पोखरिया और छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
द हिमालय क्रू की ओर से संस्थापक सौरभ सिंह मेहरा, रजत ध्यानी , नितिन सिंह रावत, शुभांशु जोशी तथा सदस्य सुमित कुमार सिंह, शक्ति सैनी एवं लक्ष्य सती भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संस्था द्वारा द हिमालयन क्रू को एक स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान की गई.
इसी क्रम में आरोहण सामाजिक संस्था द्वारा कृष्णा कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी में भी दिनांक 16 जुलाई हरेला पर्व के दिन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!