IMG-20260718-WA0052

काशीपुर। जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए काशीपुर स्थित फैक्ट्री की कैंटीन का निरीक्षण किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने फैक्ट्री के स्थित भोजनालय (कैंटीन) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैयार (पकी हुई) दाल के दो नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और शिकायत मिलने पर नियमित रूप से निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!