





काशीपुर श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में BBA, BCA & B.Com (Hons) के नवप्रवेशी छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसे बी0एड0 के छात्रों ने प्रस्तुत किया। संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने अपने स्वागत भाषण में श्रीराम संस्थान की शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान एक टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड AI लैब से सुसज्जित, स्किल-ओरिएंटेड और स्टूडेंट-फोकस्ड शिक्षण संस्थान है। डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, मॉडर्न कंप्यूटर लैब, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल और इंडस्ट्री से जुड़ी गतिविधियाँ छात्रों को भविष्य के लिए संवारने का कार्य करती हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री संजय लखोटिया, एम0 डी0 सोना फार्म, काशीपुर ने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि, “आज की शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, यह एक निरंतर सीखने की यात्रा है। विद्यार्थियों को अपने कौशल को व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार ढालना होगा और सीखने की प्रवृत्ति को हमेशा बनाए रखना होगा।” उन्होंने छात्रों को औद्योगिक व्यवहार्यता, कार्य नैतिकता, और आत्म-निर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि श्री साजिथ आर नायर, सीनियर मैनेजर एवं एच0 आर0 वी- गार्ड, काशीपुर ने ग्लोबल अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा- “अब सफलता का माप केवल नौकरी नहीं, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और टेक्नोलॉजी की समझ है। छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टूल्स और वैश्विक परिदृश्य की समझ के साथ खुद को तैयार करना होगा।” संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह ने शैक्षणिक दृष्टिकोण, अनुशासन और श्रीराम संस्थान की गौरवपूर्ण उपलब्धियों की चर्चा करते हुए छात्रों को संस्थान के मिशन, दृष्टिकोण और मूल्यों से परिचित कराया। उनकी बातों ने छात्रों में नवाचार, अनुसंधान, और नेतृत्व की भावना को जागृत किया। प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि वे इस संस्थान को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और जीवन निर्माण का माध्यम मानें। अंत में, चाय-नाश्ते के साथ अभिभावकों, फैकल्टी और छात्रों के मध्य एक अनौपचारिक संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक कुलदीप एवं डॉ0 फरहा नईम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभावसर पर संस्थान के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
