IMG-20260820-WA0005

काशीपुर। काशीपुर में Flymark Immigration Pvt. Ltd. का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं अतिथियों ने शिरकत की। भारतीय वायु सेना में अधिकारी के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कंपनी के Director श्री इरफान हुसैन ने शिक्षा एवं इमिग्रेशन के क्षेत्र में नई शुरुआत की है। समारोह में काशीपुर विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं काशीपुर के मेयर श्री दीपक बाली सम्माननीय अतिथि तथा श्रीमती सायरा बानो, राज्य मंत्री उत्तराखंड विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने Flymark Immigration Pvt. Ltd. के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कंपनी की ओर से बताया गया कि Flymark Immigration Pvt. Ltd. का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन और पारदर्शी इमिग्रेशन सेवाएं उपलब्ध कराना है। संस्थान द्वारा IELTS, PTE, MBBS, Study Visa और Work Visa से संबंधित सेवाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विदेश में उच्च शिक्षा के लिए Study Visa Guidance, विदेशों में रोजगार के लिए Work Visa Assistance, MBBS Admission से संबंधित Guidance तथा IELTS और PTE की तैयारी एवं मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी के Director इरफान हुसैन ने कहा कि भारतीय वायु सेना में अधिकारी के रूप में लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद अब युवाओं के शिक्षा एवं रोजगार संबंधी सपनों को सही दिशा देने के उद्देश्य से Flymark Immigration की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों और युवाओं को सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
Flymark Immigration Pvt. Ltd. का लक्ष्य Study, Career, Immigration और Global Opportunities के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना है। संस्थान के शुभारंभ से काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों और विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न इमिग्रेशन एवं शिक्षा संबंधी सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!