October 8, 2026
IMG-20261008-WA0001

काशीपुर/गढ़ीनेगी। लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर में आयोजित सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर आधारित जिला स्तरीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘सेतु-2026’ में पायनियर्स एकेडमी, गढ़ीनेगी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रभावी प्रस्तुति ने निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पायनियर्स एकेडमी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में मानवी शाह, पावनी, साक्षी नेगी, मनन अरोड़ा और दिया ढींगरा शामिल रहे। विद्यार्थियों ने सतत विकास के विषयों पर अपनी व्यावहारिक सोच और प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया। टीम का मार्गदर्शन शिक्षक मेंटर पलक बत्रा ने किया। वहीं सीनियर वर्ग की कैटेगरी-बी में भी पायनियर्स एकेडमी की टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के लिए दोहरी सफलता हासिल की। टीम में वर्णिका सिरोही, अवनीत कौर, अर्जुन सुधा, वंश अरोड़ा और सुमेधा तोमर शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट और विश्लेषणात्मक प्रस्तुति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। संपूर्ण दल का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मुख्य शिक्षक मेंटर दिव्यांशी ने किया। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में प्रथम स्थान मिलने पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय की सचिव नचित्रा रौतेला, प्रबंधक ललित रौतेला और मोनिका अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों एवं मेंटर शिक्षिकाओं को बधाई दी। प्रबंधक ललित रौतेला ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य केवल प्रतियोगिता का विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को पर्यावरण, समाज और नवाचार के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। विद्यालय किताबी ज्ञान के साथ प्रायोगिक और अनुभवात्मक शिक्षण पर भी विशेष जोर देता है। दोनों वर्गों में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यार्थियों और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। सचिव नचित्रा रौतेला और मोनिका अरोड़ा ने भी दिव्यांशी एवं पलक बत्रा के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के साथ ही गढ़ीनेगी क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!