





भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री राहुल चौहान के आवास पर जुटे कार्यकर्ता और गणमान्य लोग
जसपुर। विधानसभा जसपुर के मोहल्ला पट्टी चौहान में भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री एडवोकेट राहुल चौहान के आवास पर उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री डॉ. यूनुस चौधरी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने राज्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में असगर अली उर्फ भूरे, नफीस सदर, अमित चौहान, चंद्रवती देवी, पदम सिंह, नगर अध्यक्ष अमित बग्गा, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सत्यम जोशी, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत और युवा भाजपा नेता सलीम मलिक सहित युवा मोर्चा की पूरी टीम मौजूद रही। इसके अलावा राजेंद्र चौहान, रघुवंश चौहान, मुकेश शर्मा, देवेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, विजेंद्र जोशी उर्फ बालिस्टर और अचल जोशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी उपस्थित लोगों ने राज्यमंत्री डॉ. यूनुस चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
