October 13, 2026
IMG-20261013-WA0025

काशीपुर। ऐतिहासिक द्रोणासागर स्थित ओपन एयर थिएटर में काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ औद्योगिक सहभागिता भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महोत्सव के मुख्य प्रायोजक सूर्या रोशनी लिमिटेड ने यहां अपने आधुनिक गिफ्टिंग और लाइटिंग उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में कंपनी की स्मार्ट लाइटिंग रेंज और आधुनिक तकनीक से युक्त उत्पादों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही है।कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सूर्या रोशनी लिमिटेड के काशीपुर प्लांट हेड शुभम चमोली ने कहा कि सूर्या रोशनी काशीपुर क्षेत्र में स्थापित होने वाली प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में शामिल रही है। ऐसे में शहर और आसपास के क्षेत्र के विकास के प्रति कंपनी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि काशीपुर डेवलपमेंट फोरम शहर के उत्थान और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन में भागीदारी करना कंपनी के लिए गौरव की बात है। शुभम चमोली ने बताया कि कंपनी ने हाल ही में गिफ्टिंग के क्षेत्र में एक नया वर्टिकल शुरू किया है। इसी के तहत नवरात्र महोत्सव में कंपनी के विभिन्न उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता और आधुनिक डिजाइन से रूबरू कराना है, ताकि लोग इन्हें करीब से देखकर इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। कंपनी की विकास यात्रा के बारे में बताते हुए प्लांट हेड ने कहा कि काशीपुर स्थित प्लांट लाइटिंग डिवीजन के अंतर्गत आता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। शुरुआती दौर में यहां पारंपरिक जीएलएस और एफटीएल लैंप का निर्माण किया जाता था। तकनीक में बदलाव के साथ कंपनी ने सीएफएल और इसके बाद एलईडी उत्पादों के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया। वर्तमान में काशीपुर प्लांट में एलईडी बल्ब, बैटन, डाउनलाइटर, फ्लड लाइट सहित इंडोर और आउटडोर लाइटिंग उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की जा रही है। कंपनी ने आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट लाइटिंग रेंज भी पेश की है। इन उत्पादों को मोबाइल और रिमोट के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। नवरात्र महोत्सव में सूर्या रोशनी की प्रदर्शनी सांस्कृतिक आयोजन के साथ आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रगति को भी प्रदर्शित कर रही है। इससे शहरवासियों को कंपनी के उत्पादों और बदलती लाइटिंग तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!