October 16, 2026
IMG-20261016-WA0057

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर महाराणा प्रताप चौक पर दुष्यंत गौतम और भाजपा सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपित उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को पुरस्कृत कर सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया । महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ_ बेटी बचाओ का झूठा और खोखला नारा खुलकर सामने आ गया , वही है आईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस नेता को सीबीआई ने वीआईपी के रूप में अंकिता भंडारी के परिवार जनों के कहने पर आरोपित जांच करवाई हो!इस अवसर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,विमल गुड़िया,अरुण चौहान, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल, एड.इंदर सिंह, डॉ.दीपिका गुड़िया, संदीप सहगल, इंदर सेठी,संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया,सुरेंद्र वाटला, एड.विधु शेखर शर्मा,माजिद अली, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कुलदीप सिंह, महेंद्र बेदी, जितेंद्र सरस्वती,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारिम सैफी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, अनिल शर्मा, अनिल सिंह, मंसूर अली, गौरव रस्तोगी, मंसूर मेफेयर,ओम शर्मा, दलजीत सिंह, यथार्थ गुड़िया, अफसर अली, जगदीश पनेरु, राकेश भगत, पंकज पंत, गुल्लू महागीर, सुभाष चंद्र, अभिषेक अरोरा, मीणा आर्य, रंजना गुप्ता, डॉ. करण सिंह पाल, जगदीश पाल, सुंदरलाल पाल, कृष्ण कुमार, दीपक गुप्ता, रियासत हुसैन, डॉ.आरिफ, फिरोज गांधी, वसीम राजा, कलुआ महागीर,रवि प, रियासत हुसैन,मो. कयूम, संजय बोहरा अमरजीत सिंह, आकाश कुमार, रवि खाती आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!