
काशीपुर। पति, ससुर, ननद व देवर आदि पर गाली-गलौच, जान से मारने की नीयत से मारपीट तथा पति पर तीन तलाक़ देने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मौहल्ला कटोराताल निवासी महिला ने काशीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसका निकाह 20 नवंबर 2022 को मौहल्ला मीना बाजार, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी युवक के साथ हुआ था। परिवार वालों द्वारा काफी दान दहेज सोना-चांदी देकर उसे विदा किया। वह अपने ससुराल में सुख से रहने लगी। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। वर्ष 2023 में सास का हृदय की बीमारी के कारण इंतकाल हो गया। मेरी शादीशुदा ननद की मेरे घर में काफी बात मानी जाती थी। जब भी वह मायके आती तो गाली-गलौच कर मुझे ताने मारती थी। मेरी सास के इंतकाल के चालीस दिन बाद ही मेरे ससुर मुरादाबाद निवासी एक महिला से निकाह कर उसे घर ले आये। उसके एक माह बाद मैंने पुत्र को जन्म दिया। सौतेली सास मुझसे नौकरानियों की तरह काम कराती और बात-बात पर गाली-गलौच करती, जिससे मुझे मानसिक पीड़ा होती थी क्योंकि मेरी सगी सास ने कभी भी मुझसे गलत व्यवहार नहीं किया था। मैंने इस विषय में अपने पति व ननद को बताया तो वह भी मुझसे मारपीट करने लगे। मैंने इस घटना के बारे में अपने मायके में बताया, तो सबने मिलकर पंचायत की। पंचायत में निर्णय हुआ कि आगे ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन पति द्वारा इसके बाद से मुझे मारना-पीटना व अप्राकृतिक कृत्य करने शुरू कर दिये जिससे मानसिक रूप से मुझे गहरा आघात हुआ। इस विषय में मायके में बताने पर आई मेरी मां के साथ भी पति ने दुर्व्यवहार किया और मुझे तलाक देने की धमकी दी। आरोप है कि 3 नवंबर 2026 की शाम पति, ससुर व देवर दुकान से घर आये तो सास गाली-गलौच व मारपीट कर रही थी। मुझे बचाने के बजाय उक्त लोगों व पड़ोसी रिश्तेदारों ने भी जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट करना शुरू कर दी। इस बीच मेरी ननद का फोन आया तो उसने कहा कि इसे तलाक दे दें। दूसरा निकाह करा दूंगी। मेरे पति ने इतना सुनते ही मुझे तीन बार तलाक कहा और उसके बाद मुझे धक्का दे दिया। मैं बड़ी मुश्किल से उठकर अपने कमरे की तरफ बढ़ने लगी तभी पति ने दोबारा मेरे पास आकर तीन बार तलाक कहा। इसके बाद मेरे ससुर ने देवर से कहा कि तेरे भाई ने इसे दो बार तलाक दे दिया है अब तू भी इसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बना ले। इतना सुनते ही मेरा देवर लत नजरों से मेरी ओर आया और अभद्रता करने लगा। मैं उसे धक्का देकर कमरे में गई और कमरा अन्दर से बन्द कर लिया। उसके बाद मेरे ससुर ने मेरे घर काशीपुर में फोन किया और कहा कि मेरे बेटे ने तुम्हारी बेटी को तलाक दे दिया है इसको यहां से लेकर जाओ। जो करना है वो कर लेना मैं किसी से नहीं डरता। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

