





जसपुर श्री साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दीवाली पर्व के अवसर पर नर्सिंग ,डिग्री, बी एड पॉलिटेक्निक और फार्मेसी के छात्र छात्राओं ने रंगोली, तोरण, दीप मेकिंग आदि प्रतियोगिता में बड़े जोर शोर से प्रतिभाग किया व समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं ने पटाखे व फुलझड़ी जलाकर बड़ी धूमधाम से दीवाली मनाई । प्रतियोगिता में निर्णायक समिति के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में डिग्री की छात्राओं तूबा, नर्गिस और सानिया परवीन ने इस प्रतियोगिता में दीप व रंगोली बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और रंगोली के माध्यम से यह समाज को संदेश दिया कि भारत में मुस्लिम हो या हिंदू सब समान है।फार्मेसी कॉलेज की छात्राएं नैंसी, गोरी व माही रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही और तृतीय स्थान पर पॉलिटेक्निक के छात्र चमन सिंह,सौरभ कुमार, व लवकुश कुमार रहे। इस अवसर पर चेयरमैन राजकुमार सिंह ने रंगोली प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व सभी स्टाफ व छात्र छात्राओं को दीवाली की शुभकामनाएं दी। यहां पर निदेशक डॉ अवनीश चौहान, डिग्री प्राचार्य डॉ देविका रावत, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर शर्मा, पॉलिटेक्निक प्राचार्य अतुल शर्मा, फार्मेसी एचओडी मोहम्मद सलमान पंकज कश्यप,कौशल कुमार, संदीप कुमार, शैलजा सिंह, हंसिका, नेहा दुबे, नीमा बिष्ट, कविता, पूजा एरी,काजल, निधि, नृपेंद्र कुमार,फरमान, रविंद्र पाल, तरुण चौहान, हरकेश, पूनम, प्रवीण चौहान, नदीम, फहीम, लोकेश आदि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

