November 13, 2026
Screenshot_20261113_183201_Gallery

संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर हुआ मंथन

देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली, मंत्रियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की चर्चा, वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त किया मार्गदर्शन

काशीपुर/देहरादून। उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तराखंड हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली, प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रियों, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े सम्मानित सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की आगामी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर भी विचार रखे गए। बैठक में शामिल डॉ. यूनुस चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से निरंतर मजबूत हो रहा है। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी का उद्देश्य जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सरकार की योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। डॉ. चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलती है। पार्टी की आगामी योजनाओं को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से आपसी समन्वय मजबूत होता है और भविष्य की कार्ययोजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!