November 21, 2026
Screenshot_20261121_182814_WhatsApp

काशीपुर। दिनांक 21 नवंबर 2026 भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ के सीनियर वर्ग में समर स्टडी हॉल, कुंडेश्वरी, काशीपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं अर्शिता शर्मा एवं रितिका नेगी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, ज्ञान और लगन का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 14 विद्यालयों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया।
इस शानदार उपलब्धि के साथ ही दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर 2026 को खटीमा में किया जाएगा।
छात्राओं की इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह व डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्राओं के समर्पण, मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को बधाई दी तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी आत्मविश्वास और उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। दोनों छात्राओ की इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!