November 25, 2026
Screenshot_20261125_120844_WhatsApp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी; संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास को लेकर हुआ मंथन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में शामिल होने से पूर्व डॉ. यूनुस चौधरी ने अपना पंजीकरण कराया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने तथा पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और मजबूत संगठन है, जहां समय-समय पर होने वाली ऐसी बैठकें कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करती हैं। संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को प्रदेश की प्रगति के लिए आवश्यक बताया।

डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक इसी दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!