November 25, 2026
Screenshot_20261125_121654_WhatsApp

राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर हुई चर्चा

जसपुर। विधानसभा क्षेत्र 62 जसपुर के भरतपुर मेगा वाला मंडल अंतर्गत ग्राम बाबरखेड़ा में भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक पूर्व प्रधान प्रत्याशी आरिफ अंसारी के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के उद्देश्य से लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए।
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। मिशन 2027 के मद्देनजर संगठन की भावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। अंत में आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!