November 25, 2026
Screenshot_20261125_122240_WhatsApp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

जसपुर। विधानसभा जसपुर-62 के ग्राम बावड़खेड़ा में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी का ग्रामीणों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने, आमजन की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, ग्रामीणों की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। डॉ. चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी बातों को सुना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने अपने स्वागत एवं सम्मान के लिए ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और स्नेह ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जानना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं से किए गए स्वागत और मिले सम्मान से अभिभूत डॉ. यूनुस चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!