November 25, 2026
Screenshot_20261125_173412_WhatsApp

काशीपुर। काशीपुर निवासी पुष्प अग्रवाल ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर करीब 8 करोड़ रुपये और सोने के आभूषणों से जुड़े विवाद को लेकर एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर बताए जा रहे अमित अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की। पुष्प अग्रवाल ने बताया कि उनके बीच कारोबारी लेनदेन, शेयर ट्रांसफर और सोने के आभूषणों को लेकर विवाद चल रहा है। उनके अनुसार, इस मामले में कुल 1 किलो 700 ग्राम सोना शामिल था, जिसमें से 490 ग्राम वापस मिल चुका है, जबकि करीब 1 किलो 200 ग्राम सोना अभी वापस मिलना बाकी है। इसमें उनकी पत्नी के आभूषण भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रकम और शेयर ट्रांसफर को लेकर कई बार बातचीत की गई। उनके पार्टनर शक्ति अग्रवाल और भाई प्रतीक अग्रवाल ने भी मध्यस्थता कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी। पुष्प अग्रवाल का आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से किसी तीसरे व्यक्ति के साथ हुए विवाद का हवाला देकर रकम और शेयर ट्रांसफर करने से इनकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!