Screenshot_20250711_165843_WhatsApp.jpg

ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक, रामनगर एक नई उपलब्धि के साथ अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूरे करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ा चुका है। स्कूल को अब आधिकारिक रूप से नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी.) से संबद्धता प्राप्त हो गई है। स्कूल निरन्तर शैक्षणिक, क्रीड़ा व सांस्कृतिक क्षेत्र में पहले से ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य कर रहा है जिसका लाभ क्षेत्र के बच्चों को निरन्तर प्राप्त हो रहा है।

स्कूल के डायरेक्टर डॉ. प्रसून श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “एन.सी.सी. से जुड़ना हमारे विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक मजबूत पहल है। यह छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करेगा।”

एन.सी.सी. के माध्यम से छात्रों को –

कैडेट ट्रेनिंग एवं ड्रिल अभ्यास

वार्षिक कैम्प में भागीदारी

आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सहायता प्रशिक्षण

राष्ट्रसेवा और सामाजिक गतिविधियों में योगदान जैसी कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल 25 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को प्राथमिकता देता आ रहा है। एन.सी.सी. की यह शुरुआत न केवल छात्रों को आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!