Screenshot_20250822_150413_WhatsApp.jpg

पिता से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

काशीपुर पुलिस जांच के दौरान विधिक प्रक्रिया के तहत किशोर के अभिभावक जगजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर को चौकी कुंडेश्वरी बुलाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में जगजीत सिंह ने स्वीकार किया कि उसका बच्चा घर से तमंचा और कारतूस लेकर गया था। साथ ही उसने यह भी बताया कि तीन कारतूस घर के पास छुपा कर रखे गए हैं।

पुलिस ने बरामद किए अवैध कारतूस

जगजीत सिंह की निशानदेही पर पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और घर के पास से 03 जिन्दा अवैध कारतूस (315 बोर) बरामद कर लिए।

अभियोग दर्ज, अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के प्रयास में जा चुका है जेल

पुलिस ने जगजीत सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी जगजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत हो चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है।

जांच अभी जारी हैं काशीपुर पुलिस द्वारा गुरु नानक स्कूल फायरिंग प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं पर भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!