


काशीपुर। नगर के मौहल्ला सिंघान स्थित श्री अग्रवाल सभा भवन में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्रवाल समाज एकता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी ने मंच पर सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श और सिद्धांत समाज को आपसी सहयोग और भाईचारे का संदेश देते हैं और इस तरह के आयोजन को संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय समाज एकता अभियान द्वारा ये कार्यक्रम गत 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष कुछ नया देखने को मिलता है। इनके द्वारा गरीब बच्चों के लिए सेवा की जाती है। इनके द्वारा ही एक Matrimonial Group भी चलाया जाता है जिसमें बहुत लोगों के रिश्ते हुए हैं। इनका उद्देश्य अग्रवाल समाज की एकता और उत्थान है। ये संस्था online Competion भी समय-समय पर कराती रहती है। High School और Intermediate में जिन बच्चों के अच्छे अंक आते हैं, उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस बार आयोजित थम्ब पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान : प्राणिक अग्रवाल, द्वितीय स्थान : अबिका अग्रवाल, तृतीय स्थान : रिद्धिमा, राम पेंटिंग में प्रथम स्थान : रिद्धि अग्रवाल, द्वितीय स्थान : अपूर्व सिंगल,
तृतीय स्थान : दुर्गा तोमर, रुई-बत्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान : अपूर्व सिंगल,
द्वितीय स्थान : शैलजा,
तृतीय स्थान : भाव अग्रवाल, पोशाक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान : अंजलि, द्वितीय स्थान : आदित्य ने प्राप्त किया। संगठन की महिला मंडल सदस्य नीलिमा पंकज, सुरभि, रूपाली , सीमा, शिवानी, सपना, स्वाति , रजनी, कल्पना, कविता, शिल्पा, संध्या, शालिनी, स्मिता, नीलू आदि ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



