October 6, 2026
IMG-20261006-WA0056

श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल एवं सेल्फ केयर ने आयोजित की ‘एक शाम गुरुवर के नाम’ भजन संध्या, माक्षार्थ फाउंडेशन के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

काशीपुर। स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा ‘खुट्टू मास्टर’ जी की स्मृति में मंगलवार को श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल एवं श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम , काशीपुर के संस्थापक अमित कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी शर्मा के द्वारा माक्षार्थ फाउंडेशन के सहयोग से ‘एक शाम गुरुवर के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माक्षार्थ फाउंडेशन के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय रमेश चन्द्र शर्मा ” खुट्टू मास्टर जी ” की धर्मपत्नी श्रीमती कुंती शर्मा
शोभित शर्मा , आशीष शर्मा ” खुट्टू ” के द्वारा माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में माक्षार्थ फाउंडेशन के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने भक्तिमय गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं संगीतमय हो उठा। कार्यक्रम में माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी, अनूप गुप्ता, अशोक शर्मा, अरुणा गुप्ता, मीता शर्मा, दीपिका वर्मा, मीनू वर्मा, जितेंद्र वर्मा, राजीव सक्सेना एवं राजकुमार यादव सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल , काशीपुर एवं श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम , काशीपुर के संस्थापक अमित कुमार शर्मा ने कहा कि माक्षार्थ फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा ‘खुट्टू मास्टर जी के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को माक्षार्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा।

अमित कुमार शर्मा ने कहा कि आज के आयोजन की सफलता का श्रेय माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी एवं उनकी पूरी टीम को जाता है। कलाकारों ने जिस समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं, वह सराहनीय है।

माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सभी कलाकारों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “मैं अकेला कुछ भी नहीं हूं, मेरी पूरी टीम ही मेरी ताकत है। टीम के प्रत्येक सदस्य ने जिस समर्पण और लगन के साथ अपनी प्रस्तुति दी, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।”

तरुण लोहनी ने अमित कुमार शर्मा एवं श्रीमती शालिनी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माक्षार्थ फाउंडेशन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा से जुड़े ऐसे आयोजनों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि माक्षार्थ फाउंडेशन अमित कुमार शर्मा जी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहल में सदैव कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों ने माक्षार्थ फाउंडेशन के सभी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। भजन संध्या के माध्यम से स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा ‘ खुट्टू मास्टर जी ” की स्मृतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय एवं भावनात्मक वातावरण बना रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!