IMG-20240805-WA0008

काशीपुर सी०बी०एस०ई० हाई स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम बुद्धवार को घोषित किया गया जिसमें शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी, का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। जिसमें अर्शप्रीत कौर ने 95.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, महिमा जोशी ने 94.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, अभिनव शर्मा ने 93.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, मौ० अरशान ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान विद्युती कश्यप ने 91.4 अंक के साथ पाँचवा एवं आरव आर्या ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छटवां स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कबीन्द्र सिंह डसीला ने बच्चों को शुभकामनाऐं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री बसन्त बल्लभ भट्ट ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!