April 22, 2026
IMG-20260422-WA0057


काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद छात्रों ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने शब्दों में पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता और उसके महत्व को सरल भाषा में समझाया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा लघु नाटिका (एक्ट) प्रस्तुत की गई, जिसमें पर्यावरण प्रदूषण और उसके दुष्प्रभावों को दर्शाया गया।

इस अवसर पर ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने ‘सेव अर्थ’, ‘गो ग्रीन’ जैसे विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों ने भी रंगों के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पृथ्वी को बचाने की प्रेरणा दी।

👉 कार्यक्रम के अंत में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष शपथ ग्रहण कराया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे जल, वायु और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेंगे तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पृथ्वी दिवस के इस आयोजन ने न केवल बच्चों को जागरूक किया, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!