April 23, 2026
IMG-20260422-WA0062

काशीपुर पृथ्वी दिवस के अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय द्वारा कुंडेश्वरी क्षेत्र मे एक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कुंडेश्वरी में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था।

रैली में विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों से संबंधित संदेशों से युक्त नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनुराग कुमार सिंह, ए आर टी ओ काशीपुर के प्रतिनिधि ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्रीमान नीरज कुमार, टीएसआई श्री रमेश कुमार जी कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज श्री मनोज धोनी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की साथ ही यह भी बताया कि यातायात के नियमों का पालन करना हम सभी का दायित्व है।

इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया जिसमें काजिम रिजवी, पूनम अरोड़ा, निधि गुप्ता, दीपेंद्र कुमार, मुस्तकीम सिद्दीकी संजय कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करना क्यों अनिवार्य है का संदेश दिया। इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!