April 25, 2026
IMG-20260424-WA0057

काशीपुर। चत्येंद्र चंद्र गुड़िया की सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर काशीपुर महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय गुड़िया जी केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने वाले सच्चे जननायक थे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और समर्पण के साथ जनता की सेवा की। वे हमेशा गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ते रहे। क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
पूजा सिंह ने कहा कि गुड़िया जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक पवित्र दायित्व है। उन्होंने हर परिस्थिति में जनता के हित को सर्वोपरि रखा और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा कि आज जब हम उनकी सोलहवीं पुण्यतिथि मना रहे हैं, तब उनकी कमी को गहराई से महसूस किया जा रहा है। उनका मार्गदर्शन और उनके आदर्श आज भी हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अंत में पूजा सिंह ने कहा कि हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यही उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में हमारा छोटा सा प्रयास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!