




कुंडेश्वरी स्थित ओरिसन स्कूल में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के अवसर पर “फ्यूचर स्पेस साइंटिस्ट्स” विषय पर एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूक करना और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।
यह कार्यक्रम स्पेसओरिजिन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रॉकेट्री एवं सैटेलाइट निर्माण, रोवर निर्माण एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आकाश अवलोकन एवं खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान में करियर के अवसर तथा एवियोनिक्स एवं ग्रह विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा को नया आयाम मिला।
विद्यालय के मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य, प्रबंध निदेशक श्री नितिन वात्सल्य एवं प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आर. एस. तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



