Screenshot_20260504_192947_Facebook

काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ झालमुड़ी खाकर जीत का उत्सव मनाया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर दीपक बाली एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उत्साह और उमंग से सराबोर इस विजय उत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के अटूट विश्वास का जश्न मनाया। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने कहा कि यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और राष्ट्रीय नेतृत्व के सशक्त मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक लहराता भाजपा का विजय पताका केवल चुनावी सफलता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का सशक्त संदेश भी है। दीपक बाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा बन चुकी है, जिस पर करोड़ों देशवासियों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते देश के हर वर्ग में विश्वास का वातावरण बना है, जिसका परिणाम लगातार चुनावी सफलताओं के रूप में सामने आ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र आज धरातल पर दिखाई दे रहा है और यही कारण है कि देश की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मत्स्य पालक अभिकरण विभाग की उपाध्यक्ष सीमा चौहान, पूर्व मेयर उषा चौधरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला महामंत्री अमित सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विनीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र मानस, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद मयंक मेहता, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद अनूप प्रताप, पार्षद बीना नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!