काशीपुर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज चहुंमुखी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं को समझते हुए जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं, जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। राम मेहरोत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वहीं समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनकर एक नई मिसाल कायम कर चुका है। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचायक है। राम मेहरोत्रा ने कहा कि आगामी कुम्भ की तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री स्वयं लगातार समीक्षा कर रहे हैं और विकास कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण दोनों के प्रति समान रूप से सजग हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्त्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास” के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और इसी सोच के साथ उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। राम मेहरोत्रा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में विकास और सुशासन का आदर्श मॉडल बनेगा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



