काशीपुर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के निर्देशन एवं संगठन हित में, तथा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी की संस्तुति पर रिज़वान अहसन को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, मानव अधिकारों के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद उस्मान ने कहा कि संगठन देशभर में मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रिज़वान अहसन अपने अनुभव, दूरदर्शिता एवं कार्यकुशलता के माध्यम से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा कि श्री रिज़वान अहसन जैसे अनुभवी, समर्पित एवं कर्मठ समाजसेवी के संगठन से जुड़ने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा मानव अधिकारों के संरक्षण एवं जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार श्री रिज़वान अहसन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) मोहम्मद नबी अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष (असम) बिलाल अली, प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) डॉ. लक्ष्मण सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड) वसीम सिद्दीकी, प्रदेश सचिव (उत्तराखंड) प्रकाश चन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव (उत्तराखंड) मोहम्मद फुरकान, प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष (असम) हुसैन अली, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष मालवी दुआ, प्रदेश अध्यक्ष (एस.सी./एस.टी. मोर्चा, उत्तराखंड) हेमा गौतम, प्रदेश संगठन सचिव सरफराज अहमद, प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तराखंड) बॉबी बादशाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर समाज) याना खान, जिला अध्यक्ष (ऊधम सिंह नगर) मोहम्मद गयास अंसारी तथा जिला अध्यक्ष (सोनितपुर, असम) नारायण सिंह गोड ने श्री रिज़वान अहसन को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री रिज़वान अहसन के मार्गदर्शन एवं अनुभव से संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यों को गति प्रदान करेगा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
