




काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर 40 में आज विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने लगभग ₹60 लाख की लागत से निर्मित होने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर विकास कार्यों के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक वार्ड, गांव और शहर तक गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 40 में इन तीन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक श्री चीमा ने विश्वास दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जनता की प्रत्येक जनहित से जुड़ी मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में सम्मानित पार्षद, भारतीय जनता पार्टी नगरीय मंडल के महामंत्री श्री वैभव गुप्ता, जिला मंत्री श्री रजत सिद्धू सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी भाई-बहन उपस्थित रहे।
विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद ही उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
