
काशीपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर तथा केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम से जुड़े चढ़ावे और सोने के प्रबंधन को लेकर उठे विवादों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय गिरीताल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि धार्मिक संस्थानों के चढ़ावे और संपत्ति के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्म पाल सिंह, इंदर सेठी, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, हरीश कुमार सिंह, संदीप सहगल, सरित चतुर्वेदी, इंदू मान, अरुण चौहान, सुभाष पाल और त्रिलोक सिंह अधिकारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में एडवोकेट उमेश जोशी, चंद्रभूषण डोभाल, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, सुशील भटनागर, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, एडवोकेट इंदर सिंह, अनिल शर्मा, सुरेंद्र बटला, राजेश शर्मा, रमेश कश्यप, निशित गुड़िया, अक्षित मिड्ढा, विधु शेखर शर्मा, विनोद मल्होत्रा, प्रीत बम्ब, कुलदीप सिंह ऐरी, संजीव शर्मा, परम सिद्धू, सारिम सैफी, एडवोकेट अब्दुल सलीम, पार्षद अब्दुल कादिर, फिरोज गांधी, राकेश भगत, डॉ. करण पाल सिंह, जगदीश पाल, इकबाल अदीब, शुभम उपाध्याय, शिवकुमार माली, अरविंद शर्मा, पहलवान, गौरव चौधरी, रमेश दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार, इंदर सिंह खाती, सुरेश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
