Screenshot_20260714_101752_WhatsAppBusiness

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के ढकिया गुलाबो, वार्ड संख्या-11 स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों से जुड़े सुझाव और समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जनसंवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विकास की मांग रखी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की। इस कार्य से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा चौधरी, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, श्री अंतरप्रीत सिंह, श्री बाबू, श्री अशोक सैनी, श्री मोहित भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!