Screenshot_20260714_213135_WhatsApp

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। ऐतिहासिक कार्यवाही के अंतर्गत संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस के जनपदव्यापी विशेष अभियान के तहत 3 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए गए। 94 लाइसेंस कब्जे में लिए गए तथा 119 शस्त्र जमा कराए गए। वहीं, 678 शस्त्र लाइसेंस सत्यापन हेतु चिन्हित किए गए।
अब तक 626 शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
संदिग्ध पाए गए शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता एवं निर्गमन प्रक्रिया की गहन जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि बीती 11 जून को कोतवाली कुण्डा में धारा 318(4)/336(3)/338/340/61(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार शस्त्र एवं दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए थे। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। दौराने विवेचना तथ्य प्रकाश में आया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में बाहरी राज्यों एवं गैर जनपदों से बनाए गए कई शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर शस्त्र क्रय, धारण एवं प्रयोग किया जा रहा है, जिनकी वैधानिकता संदिग्ध प्रतीत हुई।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा 25 जून को जनपद स्तर पर गैर जनपदों एवं बाहरी राज्यों से निर्गत शस्त्र लाइसेंसों की पहचान, सत्यापन एवं जांच हेतु तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। एसएसपी के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया गया तथा संदिग्ध पाए गए लाइसेंसों एवं शस्त्रों को नियमानुसार कब्जे में लिया गया।
कोतवाली जसपुर में

  • कुल लाइसेंस : 27
  • सत्यापित : 27
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 05
  • संदिग्ध चिन्हित : 03
    कोतवाली कुण्डा में
  • कुल लाइसेंस : 12
  • सत्यापित : 12
  • शेष : 0
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 05
  • जमा कराए गए शस्त्र : 09
  • संदिग्ध चिन्हित : 07,
    कोतवाली काशीपुर में
  • कुल लाइसेंस : 66
  • सत्यापित : 63
  • शेष : 03
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 07
  • जमा कराए गए शस्त्र : 10
  • संदिग्ध चिन्हित : 07,
    कोतवाली आईटीआई में • कुल लाइसेंस : 65
  • सत्यापित : 42
  • शेष : 23
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 03
  • संदिग्ध चिन्हित : 03
    कोतवाली बाजपुर में
  • कुल लाइसेंस : 131
  • सत्यापित : 119
  • शेष : 12
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 39
  • जमा कराए गए शस्त्र : 43
  • संदिग्ध चिन्हित : 39,
    थाना केलाखेड़ा में
  • कुल लाइसेंस : 25
  • सत्यापित : 25
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 09
  • जमा कराए गए शस्त्र : 12
  • संदिग्ध चिन्हित : 12,
    कोतवाली गदरपुर में
  • कुल लाइसेंस : 40
  • सत्यापित : 38
  • शेष : 02
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 10
  • जमा कराए गए शस्त्र : 13
  • संदिग्ध चिन्हित : 10
    थाना दिनेशपुर में
  • कुल लाइसेंस : 17
  • सत्यापित : 14
  • शेष : 03
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 02
  • जमा कराए गए शस्त्र : 03
  • संदिग्ध चिन्हित : 03
    कोतवाली पन्तनगर में
  • कुल लाइसेंस : 30
  • सत्यापित : 30
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 0
  • जमा कराए गए शस्त्र : 01
  • संदिग्ध चिन्हित : 01
    कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में • कुल लाइसेंस : 22
  • सत्यापित : 19
  • शेष : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 01
  • संदिग्ध चिन्हित : 01
    कोतवाली रुद्रपुर में
  • कुल लाइसेंस : 47
  • सत्यापित : 45
  • शेष : 02
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 01
  • संदिग्ध चिन्हित : 04
    कोतवाली किच्छा में
  • कुल लाइसेंस : 34
  • सत्यापित : 34
  • जमा कराए गए शस्त्र : 02 थाना पुलभट्टा में
  • कुल लाइसेंस : 05
  • सत्यापित : 05
    कोतवाली सितारगंज में
  • कुल लाइसेंस : 41
  • सत्यापित : 41
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 06
  • जमा कराए गए शस्त्र : 09
  • संदिग्ध चिन्हित : 11
    कोतवाली नानकमत्ता में • कुल लाइसेंस : 24
  • सत्यापित : 22
  • शेष : 02
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 07
  • जमा कराए गए शस्त्र : 07
  • संदिग्ध चिन्हित : 07
    कोतवाली खटीमा में
  • कुल लाइसेंस : 74
  • सत्यापित : 72
  • शेष : 02 थाना झनकईया में • कुल लाइसेंस : 18
  • सत्यापित : 18
    उपलब्धि :
  • सत्यापन हेतु प्राप्त कुल शस्त्र लाइसेंस : 678
  • अब तक सत्यापित शस्त्र लाइसेंस : 626
  • सत्यापन हेतु शेष लाइसेंस : 52
  • पुलिस कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 94
  • संबंधित थानों में जमा कराए गए शस्त्र : 119
  • संदिग्ध के रूप में चिन्हित शस्त्र लाइसेंस : 108

SSP का संदेश :
➡️ “ऊधमसिंहनगर जनपद में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!