
-महापौर दीपक बाली ने किया लोकार्पण, सचिव अनीता बंसल बोलीं— समाजहित के कार्य आगे भी रहेंगे जारी
जागरण, काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत सहोता अस्पताल के सामने आमजन की सुविधा के लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया। मंगलवार दिनाक 14 /7/26 को नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर शेड का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस शेड से बड़ी राहत मिलेगी।
कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव अनीता बंसल और कोषाध्यक्ष कविता गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया।
महिला शाखा की सचिव अनीता बंसल ने कहा कि संस्था हमेशा समाजसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। सहोता अस्पताल के सामने बनाए गए इस शेड का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को धूप व बारिश से राहत उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी महिला शाखा जनहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य लगातार करती रहेगी।
इस अवसर पर सुमन जिंदल, विमला अग्रवाल, उषा सिंघल, आदर्श अग्रवाल, अंजू बंसल, रुचि सिंघल, सविता अग्रवाल, सुशील बंसल, मुनेश बंसल, विनीत सिंघल, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
