
काशीपुर कुंडेश्वरी स्थित किसान इंटर कॉलेज की नई कार्यकारिणी समिति गठित की गई । जिसमें अनुराग कुमार सिंह जी को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । इसी क्रम में आज श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया गया । इस अवसर पर प्रबंधक श्री चौधरी प्रताप सिंह , कोषाध्यक्ष संजय चौधरी , खंड शिक्षा अधिकारी डी के साहू जी, उदयराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, किसान इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती किरण सिंह, अनुराग कुंवर, गुरदयाल सिंह, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र कुमार मित्तल, रहमुद्दीन, एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
