IMG-20260802-WA0003

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के बीएड चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-26) के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। छात्राओं की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन का परिणाम है। महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं में रिया शर्मा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनुप्रिया सक्सैना एवं हितांशी ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति शर्मा ने 79.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय, बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ. नवनीत कुमार सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी छात्राएँ भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, महाविद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!