
काशीपुर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के काशीपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश मंत्री हिंदू वाहिनी संचित मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संचित मिश्रा ने कहा कि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री बत्रा की कार्यशैली सरल, संवेदनशील और विकासोन्मुख है, जिसके कारण प्रदेश के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है संचित मिश्रा ने कहा कि प्रदीप बत्रा निरंतर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड का परिवहन तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संचित मिश्रा ने उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
