Screenshot_20260803_125825_WhatsApp

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग द्वारा छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से तैयार उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ, शैक्षणिक चार्ट, सजावटी सामग्री, हस्तनिर्मित फूल, पेंटिंग सहित अनेक कलात्मक कृतियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने काफी सराहा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं के रचनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करने के साथ-साथ उनकी कल्पनाशक्ति को भी नई दिशा प्रदान करती हैं। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित छात्राओं के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं नवाचार का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!