IMG-20260807-WA0054

उत्तराखंड खाद्य आयुक्त ने आदेश जारी किया

देहरादून उत्तराखंड में दूध के नाम पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले डेयरी एनालॉग (Dairy Analog) उत्पादों पर बड़ा प्रहार हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त ने पूरे राज्य में ऐसे उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, जो उत्पाद असली दूध से बने नहीं हैं या जिनमें दूध की जगह वनस्पति वसा, वनस्पति तेल अथवा अन्य गैर-दुग्ध सामग्री का उपयोग किया गया है और जिन्हें डेयरी उत्पाद बताकर बेचा जा रहा है, उन पर अब सख्त कार्रवाई होगी।
FDA का कहना है कि यह फैसला उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और भ्रामक व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा या जब तक FSSAI इस विषय पर नया मानक जारी नहीं कर देता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!