Screenshot_20260916_190717_Gallery

महापौर दीपक बाली ने कहा की देवभूमि की जनता का सौभाग्य कि उसे ऐसा ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला

काशीपुर ।आज यहां नगर निगम परिसर में प्रदेश के यशस्वी ,युवा हृदय सम्राट, और विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा नगर निगम स्थित पार्क में दीप प्रज्वलित कर श्री धामी की लंबी उम्र की कामना की गई और मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली रहे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह तथा शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा एवं नगर निगम कर्मचारी भी मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सांय 5 बजे से ही नगर निगम परिसर में एकत्र होनी शुरू हो गयी।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी आयु की कामना करते हुए रंगोली और दीयों की श्रृंखला सजाई तथा मिष्ठान वितरण किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट आदि ने भी दीए जलाकर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की।महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी निष्पक्ष भाव से पूरे प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। देवभूमि की जनता का सौभाग्य है कि उसे ऐसा ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला है जो दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। अतः प्रभु से प्रार्थना है कि वह उन्हें दीर्घायु करें एवं वह हमेशा स्वस्थ कुशल एवं प्रसन्न रहकर प्रदेश की सेवा करते रहे। मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना करते हुए भाजपा महिला नेत्रियों ने एक गीत भी गया की बार-बार यह दिन आए। बार-बार यह साल आए और साल में दिन हो 50 हजार। इस कार्यक्रम में श्रीमति मुक्ता सिंह श्रीमती राधा चौहान किरण फरतयाल चित्रा चौहान चंद्रकांता चौहान तनु सिद्धू रिचा गुप्ता गीता रावत नसरीन खान रेखा सक्सेना तरुण बिश्नोई निशा सैयद सुधा गुप्ता उषा शर्मा हेमा चौहान नेहा चौहान दयारानी निशा शर्मा प्रकाश नेगी पार्षद वैशाली गुप्ता बीना नेगी सीमा सागर मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी जिला कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी शिक्षक कौशल गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!