Screenshot_20260921_120005_WhatsApp

150 लोगों ने कराई आंखों की जांच, 10 मरीजों ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए कराया पंजीकरण

मालधन चौड़। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा इमेज आई केयर सेंटर के सहयोग से मालधन चौड़ में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों को निःशुल्क आंखों की जांच, उपचार संबंधी परामर्श तथा आवश्यकतानुसार आई ड्रॉप उपलब्ध कराई गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराने की सुविधा की जानकारी भी दी गई।

शिविर में इमेज आई केयर सेंटर के डॉक्टर अवनीश, सहयोगी प्रदीप कुमार एवं अमन ने मरीजों की आंखों की जांच की। लगभग 150 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिसमें से 10 लोगों ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अपना नाम दर्ज कराया। वहीं, 4 मरीजों का उसी दिन सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जितेश टम्टा, क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, स्वरोजगार प्रमुख भरत साह तथा शिक्षक संध्या कोहली, प्रिया लोहनी और मुस्कान आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सूर्या फाउंडेशन की इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके नजदीक ही समय पर नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा मिली। ग्रामीणों ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए सूर्या फाउंडेशन एवं इमेज आई केयर सेंटर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *