November 4, 2026
Screenshot_20261104_080035_WhatsApp

अब ग्रामीण क्षेत्र में भी जरूरत है दीपक बाली की: भाजपा नेता बृजेश पाल

काशीपुर। ग्राम बसई क्षेत्र में महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या मैं शामिल हुए हजारों श्याम भक्त शानदार भजनों की धुन पर झूम उठे और ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से श्याम मय हुआ नजर आया । भजन संध्या में धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के साथ पहुंचे महापौर दीपक बाली का ग्रामीणों ने शानदार स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ सी लग गई। चारों तरफ एक ही नारा था कि हमारा नेता कैसा हो दीपक बाली जैसा हो।

उल्लेखनीय है कि त्योहारों की रौनक के बीच काशीपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में हारे का सहारा श्री खाटू श्याम हमारा की सांस्कृतिक भजन संध्याओं के चलते चारों तरफ धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्रामीण भारी संख्या में इन सांस्कृतिक संध्याओं में शामिल होकर शानदार भजनों पर झूम उठते हैं और पूरा धार्मिक आनंद ले रहे हैं। बीती रात ग्राम बसई में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य कीर्तन संध्या में भी ग्रामीण स्त्री पुरुष भारी संख्या में शामिल हुए और अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल ने कहा कि जिस तरह से विकास कार्यों के चलते काशीपुर नगर क्षेत्र में चारों तरफ दीपक बाली -दीपक बाली का ही नाम हो रहा है इसी तरह हम चाहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में भी दीपक बाली -दीपक बाली ही नजर आए, क्योंकि उनके द्वारा किया जा रहा विकास सभी को दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महापौर दीपक बाली ने सनातन को आगे बढ़ाने हेतु श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्याओं का आयोजन किया है उसके लिए हम उनके कोटि-कोटि आभारी है।ग्रामीणों को इस बात की भी खुशी हो रही है की भजन संध्या के बाद उन्हें श्याम रसोई में शानदार प्रसाद भी महापौर दीपक बाली के हाथों से मिल रहा है। महापौर भी ग्रामीणों के मिल रहे प्यार से इतने आनंदित है कि खुद और अपनी पत्नी के साथ मिलकर श्याम भक्तों में प्रसाद वितरित कर रहे हैं।

महापौर दीपक बाली ने ग्रामवासियों के साथ सम्मिलित होकर धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली के साथ बाबा श्री श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी ग्रामीणों के सुखी समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर महापौर ने श्याम रसोई में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कहा कि बाबा श्याम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। भजन संध्या में वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श सिंह बग्गा ,पूर्व प्रधान ओमप्रकाश,भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, पूर्व बीडीसी सदस्य एवं भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री हरीश सैनी, गगन अरोरा, छत्रपाल सैनी, सुनैना, जगवती, रामबीरी, संतोष प्रमिला,काजल,विनोद कुमार गांव के मंदिर के महंत राम सिंह भगत जी,उमेश पाल, बेगराज सिंह, रणधीर सिंह सैनी,छत्रपाल सिंह, पूर्व बीड़ीसी सदस्य मनोज कुमार, पवन कुमार ,अतुल पाल, जसवीर सिंह सैनी, मनीष चावला, सहित सैकड़ो स्त्री पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे। महापौर दीपक बाली ने सभी का भजन संध्या में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!