November 24, 2026

वसुधैव कुटुम्बकम् के तत्वाधान मे बालिका रोजगारोंमुख “आशा” कार्यक्रम का समापन 13 नवंबर को तारावती सरोजनी बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे हुआ। इस अवसर पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की डायरेक्टर शिवानी मेहरोत्रा, प्रतिमा जी और अध्यक्ष विकास जैन जी, कॉलेज प्रबन्धक दीपक मित्तल, महिला अध्यक्ष विदुषी पाठक जी , महिला सचिव रुमा अग्रवाल जी , महिला कोषाध्यक्ष रिया अग्रवाल जी और प्रधानचर्या शैफाली पाण्डेय नी ने सरस्वती माता और ओम के फोटो के सम्मुख दीप प्रज्वालित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
अध्यक्ष विदुषी पाठक जी ने बताया की गत ढाई माह से कॉलेज की बालिकाओं के लिये वसुधैव कुटुम्बकम के तत्वाधान मे, बुटिशियन व सिलाई केंद्र कार्यन्वित था जिसका आज समापन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर की कुछ बालिकाओं ने अपना खुद का ब्यूटीपार्लर खोलकर काम शुरू कर दिया है। आशा शिविर में मानसी दुबे और नवलीन कौर ने सभी बालिकाओं को ब्यूटीशियन और सिलाई का प्रशिक्षण दिया।

महिला सचिव रुमा अग्रवाल ने बताया की उनकी संस्था निकट भविष्य मे भी इसी तरह के रोजगारोंमुख कार्यक्रम करती रहेगा। सभी प्रशिक्षित बालिकाओं को संस्था की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।
अध्यक्ष विकास जय जी ने बताया की जल्द ही वसुधैव कुटुम्बकम् के तत्वाधान मे एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग पहुँचे कर शिविर का लाभ प्राप्त करें।

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की डायरेक्टर शिवानी मेहरोत्रा ने सभी बालिकाओं को भविष्य के लिए शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि इन बालिकाओं में बहुत कम उम्र में ही अतुलनीय हुनर है और वसुधैव कुटुम्बकम् संस्था ने बहुत कम समय मे ही ऊँचे आयामों को छुआ हैं।
इस अवसर पर नूपुर गुप्ता जी, नीलू पगिया जी, अंशु अग्रवाल जी, श्रुति अग्रवाल जी, विदुषी पाठक जी , रुमा अग्रवाल जी , रिया अग्रवाल जी, सुरभि बंसल जी, सचिव प्रियांशु बंसल, सचिन अग्रवाल, दीपक मित्तल जी, नीरज अग्रवाल जी, समर्पित अग्रवाल जी, रोहन अग्रवाल जी , अभिनव अग्रवाल जी, अभिषेक पाठक जी, प्रधानाचार्य शैफाली पाण्डेय जी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!