November 24, 2026

रुद्रपुर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने विकास भवन सभागार में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक ली।
मुख्य विकास अधिकारी ने ईट राइट मूवमेंट के अन्तर्गत होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड वैंडर, विद्यालयो में भोजन की स्वस्च्छता जागरूकता चलाये जाये साथ ही खाद्यय पदार्थो की नियमित जॉच सैम्पलिंग की जाये। उन्होने कहा कि ईट राइट जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा दूध, पनीर व अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की नियमित जांच व निगरानी की जाये। खाद्य जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करें साथ ही पेस्टीसाइड से मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव के बारे में कृषकों को भी जानकारी दें।
मुख्य विकास अधिकारी ने खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा विगत त्रिमासिक कार्यों की जानकारी ली। उन्होने कहा कि मानक के विपरीत बिकने वाले खाद्य/पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाए। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों की जांच हेतु सीमाओं पर सैंपलिंग व जांच कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मांस की दुकानों व मांस पकाकर बेचने वालों की नियमित जांच करने निर्देश दिये साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नगर निकायों, जिला पंचायत, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय करें व खुले में अमानक खाद्य/पेय पदार्थों के बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये ताकि किसी के भी स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो।
अभिहीत अधिकारी प्रकाश चंद फुलारा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में कुल 219 नमूने लिए गये जिसमे से 16 नमूने मानको के अनुरूप नही पाये गये 13 मामलो में वाद दर्ज गया है।
बैठक में एसपी सिटी डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, एसीएमओ डॉ0 राजेश आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, प्राध्यापिका खाद्य एवं पोषण विभाग पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ0 अर्चना कुशवाहा, एसएफएसओ अर्पणा शाह, फूड सैफ्टी अधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित थे।


जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!