Screenshot_20250620_173608_WhatsApp.jpg

आज दिनांक 20 जून, 2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम कुल्हा, विकास खण्ड गदरपुर में “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों (स्वास्थय विभाग, मत्सय विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थय विभाग, पर्यटन विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखण्ड खटीमा द्वारा विभाग से सम्बन्धित सभी योजनाओं एवं धरती आभा अभियान से सम्बन्धित जानकारी आम जन मानस को दी गयी।

उपरोक्त शिविर में मुख्य अतिथि श्री बाबू सिंह तोमर, सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बुक्सा जनजाति के उत्थान हेतु अपने विचार रखें गयें। एवं साथ ही विकासखण्ड गदरपुर से सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्री कुन्दन सिंह बिष्ट द्वारा भी अपने मनत्वय रखें गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!